फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुजुर्ग महिला की चेन काटने वाली बावरिया गिरोह की महिला सदस्य, गिरफ्तार<bha>--</bha>-फरीदाबाद के लिए

विज्ञापन
इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार की बुजुर्ग महिला की चेन काटने वाली बाबरिया गैंग की महिला। - फोटो : gbd
विज्ञापन
इंदिरापुरम। गुलमोहर ग्रीन निवासी सेवानिवृत्त प्रवेश राय की पत्नी से 26 जून को ई-रिक्शा में सोने की काटने वाली बावरिया गिरोह की महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला फरीदाबाद के छांयसा थानाक्षेत्र स्थित नहरौली गांव निवासी कुंती उर्फ रूबी है। महिला की नाबालिग ननद को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद नारी निकेतन भेज दिया है। बावरिया गिरोह की महिला सदस्य ननद और छह वर्षीय भांजे को साथ ले अपराध करती थी।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बुजुर्ग राम प्रवेश राय 26 जून को अपनी पत्नी और बेटी के साथ ई रिक्शा से शॉपिंग मॉल जा रहे थे। रास्ते में एक महिला, नाबालिग लड़की और 6 वर्षीय बच्चे के साथ ई-रिक्शा में सवार हो गई। मॉल के सामने बातों में उलझाकर महिला ने पीड़ित की पत्नी के गले से चेन काट ली। इसके बाद रिक्शा से उतरकर चली गई। एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में महिला की फुटेज कैद हुई तो उसकी तलाश शुरू की गई। जांच में सामने आया कि महिला बावरिया गिरोह की सदस्य है। 19 जुलाई को महिला के वसुंधरा क्षेत्र में आने की सूचना मिली तो सीआईएसएफ कट के पास जांच के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कुंती ने पुलिस को बताया कि वह नाबालिग ननद और भांजे के साथ वारदात करने जाती थी ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें