फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टेंडर निकला, लेकिन नहीं आदवेक, अटकी नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। नवीन फल-सब्जी मंडी परिसर में बहुमंजिला इमारत में बनी कैंटीन के संचालन का इंतजार बढ़ता जा रहा है। मंडी समिति की ओर से कैंटीन को ठेके पर देने के लिए टेंडर जारी किया गया, लेकिन निर्धारित समय सीमा में एक भी दावेदार सामने नहीं आया। ऐसे में नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अटक गई। अब मंडी समिति को दोबारा टेंडर जारी करने या शर्तों में बदलाव करने पर विचार करना पड़ सकता है। समिति ने सात अक्तूबर को कैंटीन का टेंडर जारी किया और 24 अक्तूबर तक आवेदन मांगे, लेकिन एक भी आवेदन नहीं आया। कैंटीन की नीलामी सात लाख रुपये से शुरू होनी थी और किसी भी व्यक्ति या फर्म ने आवेदन नहीं किया। इसके चलते कैंटीन के संचालन के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब समिति की ओर से फिर टेंडर निकाला जाएगा।

हजारों की संख्या में पहुंचते हैं व्यापारी और ग्राहक
मंडी में 300 से अधिक दुकानें बनी हुई हैं। रोज 400 से अधिक व्यापारी और पांच हजार से अधिक ग्राहक पहुंचते हैं। कैंटीन की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें चाय, नाश्ता और भोजन करने के लिए मंडी परिसर से बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

-

नीलामी के नियमों में बदलाव की मांगनीलामी की प्रक्रिया से दूरी बनाने के पीछे लोग नियमों में सख्ती का हवाला दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि समिति की ओर से नियमों में बदलाव की मांग की जा रही है। उसके बाद ही नीलामी प्रक्रिया सफल हो सकेगी।
विज्ञापन

व्यापारी और ग्राहकों की सुविधा के लिए कैंटीन का टेंडर निकाला गया, लेकिन तय सीमा तक कोई आवेदन नहीं आया है। जल्द दोबारा टेंडर निकालकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।- सुनील कुमार शर्मा, मंडी सचिव, साहिबाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें