फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन किनारे बना बांध टूटा: आबादी क्षेत्र में घुसा पानी, 10 हजार लोग खतरे में; सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन

Sun, 19 Jul 2026 12:49 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में हिंडन नदी किनारे बना तटबंध टूटने से आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों में पानी घुस गया। जेसीबी से जलकुंभी निकालने के दौरान हुए हादसे के बाद पानी तेजी से शिवम एन्क्लेव तक पहुंच गया, जिससे करीब 10 हजार लोगों पर खतरा मंडराने लगा। 
विज्ञापन
हिंडन किनारे बना बंधा टूटा - फोटो : अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में हिंडन नदी पर जलकुंभी की सफाई के दौरान शनिवार शाम को नूर नगर सिंहानी की तरफ बना बांध टूट गया। बांध टूटते ही पानी आवासीय इलाके की ओर तेजी से प्रवेश करने लगा। देर रात तक पानी आबादी क्षेत्र में घुसता रहा। इससे करीब 10 हजार लोगों की जान सांसत में आ गई। वहीं देर रात शिवम एन्क्लेव से कई लोग जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर गए।

विज्ञापन




हिंडन नदी में एक सप्ताह से पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। तीन दिन पहले ही सिटी फॉरेस्ट में पानी भरने लगा था। पूर्व पार्षद विजेंद्र चौहान ने बताया कि जलकुंभी निकालने के दौरान ही नूरनगर सिहानी की ओर बना हुआ कच्चा बांध ढह गया। प्रशासन की टीम स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य में जुटी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधम सिंह कॉलोनी गायत्री गली तक पानी पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
हिंडन नदी में गत एक सप्ताह से पानी का स्तर बढ़ रहा है। तीन दिन पहले ही सिटी फॉरेस्ट में पानी भरने लगा था। शनिवार की सुबह से ही सिटी फॉरेस्ट में पानी का स्तर बढ़ने लगा और करहेड़ा के शिवम एंक्लेव की ओर पानी प्रवेश करने लगा। स्थानीय लोगों की शिकायत पर दोपहर करीब दो बजे केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी और जीडीए वीसी को इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत कार्य कराने के दिशा निर्देश दिए।

समय रहते नदी की सफाई न करने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की फटकार भी लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू किए जाएं। दिन से ही सिंचाई विभाग के कर्मचारी जलकुंभी निकालने का काम कर रहे थे। पूर्व पार्षद विजेंद्र चौहान ने बताया कि जलकुंभी निकालने के दौरान ही नूरनगर सिंहानी की ओर बना हुआ कच्चा बांध ढह गया जिससे पानी आवासीय इलाके की तरफ प्रवेश करने लगा। तत्काल वहां मिट्टी रखवाकर पानी रोकने का प्रयास किया गया बावजूद इसके पानी करहेड़ा स्थित श्मशान घाट की ओर पहुंचने लगा है। देर शाम तक शिवम एंक्लेव और नूर नगर श्मशान घाट की तरफ पानी के धीरे-धीरे बढ़ने का सिलसिला जारी रहा।

हिंडन का पानी लगातार करहेड़ा की कॉलोनी में घुस रहा है। उधम सिंह कॉलोनी गायत्री गली तक पानी पहुंच चुका है। कई मकानों के आगे पानी भर चुका है। लोग यहां से पलायन करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें