फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुलडोजर से दस किमी तक हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
काला पत्थर रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान लगे जाम में फसी एंबूलेंस। संवाद
विज्ञापन
साहिबाबाद। नगर निगम ने इंदिरापुरम में तीन घंटे तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। हिंडन नदी से काला पत्थर रोड व एनएच-9 तक कुल दस किलोमीटर के दायरे में सात बुलडोजरों के सहयोग से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क पर रखे स्थायी खोखे, रेहड़ी पटरी के साथ ही दुकानों के आगे रखे सामान एवं लगाए गए होर्डिंग व बैनर पोस्टर हटवाए।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण यादव ने पांचों जोनल अधिकारियों की टीम के साथ दोपहर दो बजे से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। निगम की टीम ने हिंडन किनारे से यह अभियान शुरू किया और वार्ड संख्या 87, 81 तथा 97 के मुख्य मार्ग काला पत्थर रोड के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया। एक दुकानदार द्वारा रोड पर जनरेटर रखे था, जिसे हटाते हुए उस पर 50 हजार का जुर्माना भी निगम की टीम ने लगाया। कई दुकानों पर इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम के साथ ही पुलिस बल भी मौजूद रही।
इनसेट

अतिक्रमण हटाने के दौरान करीब आधा घंटा लगा जाम
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नोएडा की ओर आने-जाने वाले काला पत्थर मार्ग पर करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। मौके पर मौजूद पुलिस बल एवं नगर निगम की टीम ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

इनसेट
अगले दो दिन तक चलेगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर आयुक्त के आदेश पर अगले दो दिन तक इंदिरापुरम में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। मुख्य मार्ग के साथ ही अंदरूनी मार्गों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। लोगों को पहले ही चेतावनी दे दी गई है ताकि वह अपना सामान सड़क से हटा लें।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें