फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कल से तापमान में गिरावट के आसार

विज्ञापन
खुर्जा में मंगलवार को तेज धूप से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा रखकर जातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बुलंदशहर/बुगरासी/बीबीनगर/सलेमपुर/। मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को तेज धूप और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बुधवार व बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव के साथ तापमान गिरने का अनुमान है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आठ बजे से ही लोगों को तेज धूप व उमस महसूस होने लगी। जिसके कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। इसी बीच अचानक बादल छाए और ऐसा लगा कि अब मौसम में बदलाव होगा। वहीं, गर्मी से बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम दिखाई दी। बाजार में ठंडे पेय और एसी वाले प्रतिष्ठानों को छोड़कर अधिकांश व्यवसायिक केंद्रों पर कारोबार धीमा रहा।
बिजेंद्र सिंह, कपिल कुमार, गौरव कुमार ने बताया कि सुबह और शाम के समय थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन दिन के दौरान बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मुकेश गर्ग, प्रदीप कुमार, दानिश आदि व्यापारियों ने बताया कि गर्मी के चलते ग्राहक घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। इससे व्यापार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, मौसम के बीच अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 43 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 25 और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास चली। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वहीं, बुधवार और बृहस्पतिवार को बदलाव के संकेत बन रहे हैं। इस बीच आंधी-बारिश होने और तापमान कम होने की भी संभावना जताई जा रही है। इस तरह का मौसम आगामी कई दिन तक रह सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर कर 41 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें