फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, युवक पर परेशान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। घटना के दौरान मां काम पर गई थी। मां ने पड़ोसी युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि कुछ सालों पहले उनके पति की मौत हो गई थी। वह एक फैक्टरी में काम करती हैं। उनकी बेटी ने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उनकी बेटी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर कॉलोनी में रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप कि युवक उनकी बेटी को परेशान करने लगा था। बुधवार सुबह वह नौकरी पर गई थी। करीब दस बजे पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर जानकारी दी कि बेटी फंदे पर लटकी हुई है। पड़ोसी ने पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस और मां मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और किशोरी को नीचे उतारा। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें