फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरों ने तोड़े चार घरों के ताले, एक फ्लैट से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर चार स्थित शिवगंगा सोसायटी निवासी दिल्ली एमसीडी के कर्मचारी योगेश के फ्लैट में घुसे चोरों ने सोने चांदी के गहने और करीब 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा सोसायटी के ही चार अन्य फ्लैट में ताला तोड़कर घुसे, लेकिन फ्लैट खाली होने से कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने योगेश की पत्नी बीना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में बीना ने बताया कि वह फ्लैट में पति योगेश के साथ रहती हैं। उनकी मां भी इसी सोसायटी में दूसरे फ्लैट में रहती हैं। 11 नवंबर की शाम मां की तबीयत खराब होने की वजह से पति के साथ उनके पास चली गई थीं। रात में वह वहीं रुक गईं और 12 नवंबर को वापस लौटीं। घर पहुंचने पर उन्होंने फ्लैट का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाकर देखा तब कमरे में रखी अलमारी का लॉकर भी टूटा पड़ा था। बताया कि अलमारी में रखी 80 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, चेन और चांदी की पायल गायब थी। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी सोसायटी के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह को दी।
तब मौके पर सोसायटी के अन्य लोग भी आ गए। छानबीन करने पर पता चला कि सोसायटी के जीना नंबर 16, 18, 30 में स्थित करीब चार अन्य फ्लैट के भी ताले टूटे मिले। हालांकि सभी फ्लैट खाली होने की वजह से चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद सोसायटी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें दो अज्ञात लोग मुंह ढके हुए दिखाई दिए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें