कौशांबी में एक 15 वर्षीय किशोरी बुधवार देर रात सड़क पर लहूलुहान मिली। उसकी मां ने क्षेत्र के ही रहने वाले शहनवाज उर्फ सानू पर बेटी को चौथी मंजिल से फेंकने का आरोप लगाया है।
थानाक्षेत्र के भोवापुर की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी बुधवार देर रात सड़क पर लहूलुहान मिली। उसकी मां ने क्षेत्र के ही रहने वाले शहनवाज उर्फ सानू पर बेटी को चौथी मंजिल से फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं किशोरी के8 हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उसका दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ करीब 10 वर्षों से किराये के मकान में रह रही हैं। क्षेत्र का हो रहने वाला शहनवाज उनकी बेटी से अक्सर छेड़छाड़ करता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले भी आरोपी ने बेटी से अभद्रता की थी। बताया कि बुधवार रात भी आरोपी बेटी को जबरन पकड़कर अपने कमरे पर ले गया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
मामला देर रात ही दर्ज कर लिया गया था। आरोपी की तलाश में दो टीमें लगी हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। सूर्यबली मौर्य, एसीपी इंदिरापुरम