फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्ते काटते-काटते कटी जिंदगी की डोर: पेड़ पर चढ़े किशोर को लगा करंट, फिर कई फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरा, मौत

Tue, 28 Jan 2025 09:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी

सार

पेड़ पर चढ़कर पत्ते काटते हुए वहां से गुजर रही नूरपुर-नाहल हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर झुलस गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। अवर अभियंता ने बताया कि वह विभाग के उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
मृतक आयान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव नाहल में मंगलवार दोपहर खेत पर बकरियां चराने गया 13 वर्षीय किशोर खेत में खड़े पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ते काटने लगा, लेकिन वहां से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। पास ही गेहूं की फसल में पानी लगा रहे पिता और आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े और झुलसे किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने आयान को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मसूरी क्षेत्र के गांव नाहल मोहल्ला बडगुजरान निवासी ताहिर अली ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह घर से कुछ दूर अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगा रहे थे तभी दोपहर में उनका बेटा आयान 13 मोहल्ले के कुछ बच्चों के साथ बकरियां लेकर खेत पर आ गया। वहीं खेत के पास ही आयान पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ते काटने लगा, तभी वहां से गुजर रही नूरपुर बिजलीघर से नाहल आने वाली हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस कर पेड़ से नीचे गिर गया। 

खेत में पानी लगा रहे आयान के पिता ताहिर अली व आसपास खेतों में काम कर रहे किसान भी दौड़े और झुलसे हुए आयान को उठाकर नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने आयान को मृत घोषित कर दिया। आयान के पिता ताहिर अली ने बताया कि उनके छह बेटों में आयान पांचवें नंबर का था। आयान गांव के मदरसे में उर्दू व अरबी की पढ़ाई कर रहा था। मदरसे से आकर अकसर बकरियां लेकर चराने खेत पर चला जाता था।
विज्ञापन

अभियंता ने कही ये बात
नूरपुर 33/11 बिजलीघर के अवर अभियंता सर्वेश कुमार ने बताया कि नाहल गांव में किशोर आयान पुत्र ताहिर अली दोपहर में पेड़ पर चढ़कर पत्ते काटते हुए वहां से गुजर रही नूरपुर-नाहल हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। अवर अभियंता ने बताया कि वह विभाग के उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराएंगे तथा जो भी नियमानुसार विभागीय सहायता होगी किशोर के परिजनों को दिलाएंगे। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें