फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: कमीशन के लालच में दूसरे अस्पताल की नर्सरी में नवजात को भेजा, इलाज में हीलाहवाली से शिशु ने तोड़ा दम

Tue, 28 Jan 2025 07:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर

सार

गढ़मुक्तेश्वर के अस्पताल में नवजात भर्ती कराया गया था। परिजनों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उधर, सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने अस्पताल संचालक पर नवजात बच्चे को बिना किसी कारण केवल कमीशन के लालच में दूसरे अस्पताल की नर्सरी में भेजने का आरोप लगाया है। जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मृतक की मां ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

गांव पौपाई निवासी जुल्फेकार ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। जिनका कहना है कि उनकी पत्नी अकलीमा गर्भवती थी। जिसे 26 जनवरी को प्रसव पीड़ा हुई। परिवार के लोगों ने अकलीमा को प्रसव के लिए नगर के नक्का कुआं मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर उसने शाम करीब चार बजे बेटे को जन्म दिया। पीड़ित का कहना है कि जन्म लेने के बाद बिना उनकी अनुमति लिए अस्पताल संचालक ने 15 हजार रुपये लेकर नवजात को तहसील रोड स्थित निजी अस्पताल की नर्सरी में भर्ती करा दिया, जहां पर जाने के बाद संचालक ने उनसे 10 हजार रुपये जमा करा लिए। 
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि अस्पताल के स्टॉफ ने बच्चे को नर्सरी में एडमिट कर उन्हें वहां जाने तक नहीं दिया। 27 जनवरी को बच्चे की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। घर ले जाने के बाद उनके बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित ने नर्सरी संचालक और महिला चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें