फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर झुलस गया। किशोर को गुरुतेज बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है ऊर्जा निगम की लापरवाही से हादसा है।
विज्ञापन

मामला पांडव नगर का है। जहां रिश्तेदारी में आए 15 वर्षीय रूपेश शर्मा बालकनी में खेल रहे थे। तभी पास से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन ने उसे अपनी ओर खिंच लिया। करंट लगने से रूपेश बालकनी से नीचे आ गिरा। जिससे उसे चोटें भी आईं और करंट के चलते कई स्थानों पर घाव भी हो गए। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
समाजसेवी जितेंद्र भाटी ने बताया कि कई बार क्षेत्र में ऐसे हादसे हो चुके हैं। कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों को शिकायती पत्र भी दिया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। पहले भी जीवन विहार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो चुकी है। अभी हाल ही में एक बालक का हाथ भी करंट लगने के कारण काटना पड़ा है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम द्वारा फ्लैटों के पास से ही हाईटेंशन लाइन को गुजारा गया है। इन लाइनों के साथ सेफ्टी लाइनों को भी नहीं लगाया गया है। कई बार क्षेत्र में हादसे हो चुके हैं, लेकिन अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें