फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: होटल जाने से मना करनेे पर डंडा मारकर किशोरी का सिर फोड़ा,आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के एक गांव निवासी किशोरी को आरोपी ने होटल जाने से मना करने पर सिर में डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। किशोरी दस दिन तक कोमा में रही। आरोपी तीन साल से किशोरी का शोषण कर रहा था। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री नगर के एक इंटर कॉलेज मेें पढ़ती है। किशोरी के अनुसार वह काफी समय से मंदिर जाती है। बताया कि वहां असद नामक युवक से उसकी मुलाकात हो गई। कुछ दिन बाद दोनाें में दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद दोनों का मिलना जुलना होने लगा। आरोप है कि असद एक दिन उसके बहलाकर होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। असद लगातार तीन साल से किशोरी का शोषण कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देता। असद ने बीती 22 जून को फोन कर किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि असद किशोरी पर एक बार फिर होटल चलने का दबाव बनाने लगा। किशोरी ने होटल जाने से मना किया तो आरोपी ने डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण किशारी अचेत हो गई। आरोपी किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से भाग गया। किशोरी की गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि किशोरी लगभग दस दिन कोमा में रही। होश आने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल बन गया। हिन्दू युवा वाहिनी के नेता नीरज शर्मा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर असद निवासी गोविन्दपुरी मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें