फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गर्मी की छुट्टी मनाने मामा के घर आई किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र निवासी व्यक्ति के घर गर्मी की छुट्टियां मनाने आई उनकी भांजी 16 दिन से लापता है। काफी तलाश के बाद भी जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तब परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत की। किशोरी 26 मार्च को घर निकली थी। पुलिस ने 11 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय भांजी 18 मार्च को गर्मियों की छुट्टी मनाने घर आई थी। 26 मार्च को वह बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से पूछा लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं थी। भांजी के परिवार वालों से बातचीत की तब पता चला कि वह घर भी नहीं पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए सर्विलांस व थाना पुलिस की टीम काम कर रही है। मोबाइल की सीडीआर व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें