फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एप पर वीडियो देखकर पुलिस वाले सीखेंगे कानून का पाठ, परीक्षा भी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। पुलिसकर्मी अब एप पर वीडियो देखकर कानून का पाठ पढ़ेंगे। इस एप पर सीनियर अधिकारियों के वीडियो अपलोड किए जाएंगे। इन वीडियो के माध्यम से पुलिसिंग और कानून की बारीकियां सिखाई जाएंगी। वीडियो देखने के बाद कुछ सवाल भी पूछे जाएंगे, इनका जवाब देना होगा। यूपी पुलिस के आई गॉट एप को सभी पुलिसकर्मियों के मोबाइल में डाउनलोड करा दिया गया है।
विज्ञापन

एप पर अलग-अलग अपराधों से जुड़ी वीडियो और उन्हीं से संबंधित सवालों के जबाव इस पर अपलोड किए गए हैं। इसमें साइबर क्राइम, महिला अपराध, बाल अपराध समेत अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े विषयों के वीडियो यहां उपलब्ध रहेंगे। वीडियो पुलिस मुख्यालय लखनऊ में अलग-अलग पुलिस इकाइयों और सेल के प्रमुखों के होंगे। जिसमें वह अपनी-अपनी निगरानी में आने वाले अभियान, केंद्र और पुलिस सेल और उससे संबंधित कानून, धाराएं व अन्य बारीकियों की जानकारी देंगे।
वीडियो पूरी देखने के बाद प्रभारियों के सामने एक पेज खुलेगा जिस पर पांच-पांच सवाल होंगे। यह सवाल वीडियो में दी गई जानकारी से जुड़े होंगे। सवाल वैकल्पिक होंगे और इनके जवाब संबंधित पुलिसकर्मी की एप प्रोफाइल में सुरक्षित रहेंगे। इसकी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को ऑनलाइन ही सबमिट होगी। हालांकि अभी यह बात तय नहीं है कि इस परख के परिणामों का इस्तेमाल किस स्तर पर और कैसे किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
मुख्यालय के निर्देश पर अपराध रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों के विस्तार और पुलिसकर्मियों की जानकारी को बढ़ाने के लिए यह एप डाउनलोड कराया गया है। इसका उद्देश्य बारीक जानकारी के साथ लोगों को न्याय दिलाना व पुलिसकर्मियों के कानून संबंधी ज्ञान को बढ़ाना है। अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें