फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी लापता, गैर संप्रदाय के युवक पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। वेव सिटी थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गैर संप्रदाय के युवक पर बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डासना वेव सिटी क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री जो 24 फरवरी को सुबह स्कूल गई थी, देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता ने शिकायत में राकीब चौधरी निवासी डासना वेव सिटी पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के अनुसार पीड़ित पिता की दी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें