गांव अबूपुर की रहने वाली खुशी चौधरी शिवभक्त है। खुशी की कैलाशपति के प्रति अटूट श्रद्धा है। खुशी हरिद्वार से 61 लीटर गंगाजल लेकर की कांवड़ लेकर रविवार दोपहर मोदीनगर पहुंची। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मोदी मंदिर के सामने खुशी चौधरी का फूल बरसाकर स्वागत किया।
इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों ने खुशी चौधरी को स्कूटी भेंट की। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा है कि खुशी ने 61 लीटर गंगाजल की कांवड़ लाकर साबित कर दिया कि श्रद्धा और हौसले के सामने उम्र मायने नहीं रखती।
उपजिलाधिकारी कोमल पंवार,एसएचओ आंदन प्रकाश मिश्रा और संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी व जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी ने खुशी को स्कूटी की चाबी सौंपी। इस अवसर पर गौरव शर्मा, मुकेश त्यागी, सुदेश कुमार, आकाश, उदय, चेतन त्यागी, फिरोज, इरफान और रिंकू त्यागी आदि मौजूद थे।