फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार शिक्षिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। जयपुरिया मार्केट के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला शिक्षिका की मौत हो गई। महिला बेटी के साथ ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर की तरफ जा रही थी। घटना के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मृणालिनी श्रीवास्तव (50) निवासी वसुंधरा सेक्टर-तीन में बेटी उर्वी और मां मंजुल श्रीवास्तव के साथ रहतीं थीं। वह प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थीं। शनिवार को वह बेटी और मां के साथ बाजार गई थीं। वह ई रिक्शा से घर लौट रहीं थीं। रास्ते में जयपुरिया मार्केट के पास बेटी मोबाइल पर गार्ड लगवाने के लिए दुकान पर चली गई। वह मां के साथ ई-रिक्शा में बैठी रहीं, तभी तेज रफ्तार कार ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पलटने से शिक्षिका और उनकी मां को गंभीर चोट पहुंची। ई-रिक्शा चालक भी चोटिल हो गया।
लोग घायलों को उपचार के लिए यशोदा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया। उधर दुकान से बाहर आई बेटी हादसे में घायल मां को देखकर बेहोश हो गई। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। होश आने पर जब उसे मां के दुनिया से चले जाने की जानकारी हुई तो वह दोबारा बेहोश हो गई। रात भर बेटी का अस्पताल में उपचार चला। रविवार सुबह उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी मां का अस्पताल में उपचार जारी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें