साहिबाबाद। पुराने विवाद में बालाजी विहार कॉलोनी में युवक पर चार लड़कों ने हमला कर दिया। युवक पर एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर हमला हुआ। पहला हमला बालाजी विहार अंडरपास के पास बस का इंतजार करने के दौरान और दूसरी बार युवक के अपने कार्यालय में बैठने के दौरान हमला हुआ है। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
बालाजी विहार निवासी रविंद्र उर्फ गोविंदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सर्वेश यादव व प्रदीप यादव दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं से उनका किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते सर्वेश यादव व प्रदीप ने 19 अप्रैल को अपने साथियों के साथ मिलकर बालाजी विहार अंडरपास के पास उनके साथ मारपीट की। लोगों के एकत्रित होने पर उस दौरान आरोपी मौके से भाग गए। आरोप है कि उसी दिन दोबारा जब वह अपने कार्यालय पर बैठे थे तभी प्रदीप यादव और उसके साथी कार्यालय पर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत साहिबाबाद थाने में की है। कार्यवाहक एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि शिकायत के आधार पर सर्वेश यादव, प्रदीप यादव, निमित यादव, नदीम और वसीम समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।