फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बना टीचर: 12वीं के छात्र पर शिक्षक ने भांजी लाठी, वीडियो हुआ वायरल; पुलिस बोली- अभी नहीं मिली शिकायत

Thu, 08 Feb 2024 04:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सिंभावली/हापुड़

सार

सिंभावली में एक इंटर के छात्र को उसके शिक्षक ने बड़ी ही बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह पूरा मामला सिंभावली के आर एस के इंटर कालेज का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्र को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के हिम्मतपुर रोड स्थित आर एस के इंटर कालेज के एक शिक्षक के द्वारा कक्षा 12 के छात्र को डंडे से बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने जहां मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कहीं है, वहीं शिक्षक की इस प्रकार के रवैया से अन्य छात्रों में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत
हालांकि, पुलिस ने मामले की कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कहते हुए शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कहीं है। बृहस्पतिवार की सुबह को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियों में आर एस के इंटर कॉलेज में शिक्षक द्वारा कॉलेज में कक्षा 12 में बायलोजी विषय में पढ़ने वाले छात्र डंडे से पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


छात्र ने तोड़ दिया था सामान
इस दौरान वहां मौजूद अन्य शिक्षक समेत छात्र उनको रोकते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन शिक्षक छात्र को निरंतर पीट रहे हैं। इसको लेकर एकशिक्षक ने जैसे-तैसे कर बीच बचाव भी किया है। बताया जा रहा है कि छात्र ने शरारत करते हुए कॉलेज में कोई सामान को तोड़ दिया था, जिसके बादशिक्षक को गुस्सा आ गया। उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। 

कॉलेज के प्रधानाचार्य का बयान
इस संबंध में कालेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार गोहित ने बताया कि वीडियों सामने आई है।शिक्षक द्वारा छात्र को पीटना गलता है, लेकिन किस मामले को लेकर पिटा गया है। इसको लेकर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद प्रबंध कमेटी समेतशिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए संबंधित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


क्या बोले पुलिस अधिकारी
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कालेज में छात्र के साथ शिक्षक द्वारा पिटाई करने के मामले में थाने पर कोईशिकायत नहीं दी गई है। यदि कोईशिकायत प्राप्त होती है तो उसको लेकर संबंधित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें