फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक्स-रे टेक्नीशियन के तबादले से टीबी अस्पताल में जांच सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला टीबी अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन का तबादला होने के बाद सोमवार को एक्स-रे जांच पूरी तरह से प्रभावित रही। टेक्नीशियन के उपलब्ध नहीं होने से अस्पताल में पूरे दिन एक भी एक्स-रे नहीं हो सका। इसका सीधा असर जांच के लिए पहुंचे मरीजों पर पड़ा। कई मरीज बिना जांच कराए वापस लौट गए, जबकि कुछ को बाद में आने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


टीबी मरीजों के उपचार में एक्स-रे जांच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शुरुआती जांच के दौरान फेफड़ों की स्थिति का आकलन करने और बीमारी की पुष्टि की प्रक्रिया में एक्स-रे रिपोर्ट जरूरी होती है। ऐसे में जांच बंद रहने से मरीजों के साथ डॉक्टरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीजों की आगे की जांच और उपचार की योजना एक्स रे रिपोर्ट के आधार पर तय की जानी थी, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिलने से प्रक्रिया प्रभावित रही।
अस्पताल में कार्यरत टेक्नीनिशयन रोहिणी यादव का जून महीने में संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में तबादला हो गया, लेकिन वह काम टीबी अस्पताल में कर रही थीं। उन्होंने शनिवार को कार्यभार छोड़कर संयुक्त अस्पताल में ज्वाइन कर लिया, इस कारण से सोमवार को जांच नहीं हो सकी। जबकि अस्पताल में रोजाना 70 से अधिक मरीजों के एक्स-रे होते थे। अस्पताल प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल दूसरे एक्स-रे टेक्नीशियन की तैनाती नहीं हो सकी।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने बताया कि एक्स-रे टेक्नीशियन के तबादले के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि नए टेक्नीशियन की तैनाती होते ही एक्स-रे सेवाएं पहले की तरह नियमित रूप से शुरू कर दी जाएंगी। साथ ही प्रयास किया जा रहा है कि मरीजों को जल्द से जल्द सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें