फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मोटर्स ने जमा कराया 1.20 लाख जुर्माना

Mon, 13 Mar 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मापतौल विभाग ने विधिक माप अधिनियम का उल्लंघन करने पर टाटा मोटर्स से 1.20 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। कंपनी ने अपने एक विज्ञापन में गाड़ी के एलॉय व्हील का साइज इंच में बताया था।
विज्ञापन


मापतौल विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश प्रजापति ने बताया कि मल्टी नेशनल कंपनियां भी मापन की अंतर्राष्ट्रीय इकाइयों को उपयोग नहीं करती हैं। टाटा मोटर्स ने भी यही किया। कंपनी ने विज्ञापन में अपनी गाड़ी की खूबियां बताई थी।

इसी में उन्हाेंने गाड़ी का एलॉय व्हील का साइज इंच में बताया। जबकि इसे सेंटीमीटर में बताया जाना चाहिए। यह एक्ट का उल्लंघन है। इसलिए टाटा मोटर्स को पहले नोटिस भेजा गया था।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि कई कंपनियां अखबारों के माध्यम से उपभोक्ताओं को भ्रमित करती हैं। छोटी इकाईयों का प्रयोग करके वस्तु का साइज बढ़ा चढ़ाकर बताया जाता है। यही वजह है कि जब उपभोक्ता वस्तुआें को खरीद लेते हैं तब उन्हें वास्तविकता का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें