फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी रोकने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

Sat, 24 Jun 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
GST - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स चोरी रोकने के लिए वाणिज्य कर विभाग ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन व पुलिस के सहयोग से टास्क फोर्स गठित की जाएगी। टास्क  फोर्स के सदस्य जिले के सभी एंट्री प्वाइंट पर नजर रखेंगे, जो वाहन संदिग्ध लगेगा उसकी धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन


विभाग के कमिश्नर मुकेश मेश्राम के मुताबिक टास्क फोर्स गठित करने के लिए प्रदेश के सभी मंडल के कमिश्नर को कहा गया है। इस टास्क फोर्स में वाणिज्य कर विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग और कार्यकारी मजिस्ट्रेट होंगे। यह टीम प्रत्येक जिले में बनाई जाएगी।

टीम के सदस्य जिले के एंट्री प्वाइंट पर तैनात रहेंगे। साथ ही जो वाहन बिना टैक्स दिए प्रदेश या जिले की सीमा में प्रवेश करेगा, उसकी जांच करके पेनाल्टी वसूलेंगे। अभी तक एसआईबी और सचल दल ही निगरानी रखते हैं।
विज्ञापन


जुलाई में जीएसटी लागू होने के बाद से कुछ महीने तक उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। टैक्स माफिया इसका फायदा उठा सकते हैं। इन्हें रोकने के लिए ही टास्क फोर्स कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें