फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 95 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का रखा लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। मोदी चीनी मिल के नवीन गन्ना पेराई सत्र 2026-27 की शनिवार को हवन-पूजन के साथ शुरुआत हुई। उपजिलाधिकारी कोमल पंवार, सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन राजन चौधरी, ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, उमेश मोदी ग्रुप के सीईओ एनपी बंसल और मिल के उपाध्यक्ष वेदपाल मलिक ने क्षेत्र के किसानों के साथ केन कैरियर में गन्ना डालकर नए सत्र की शुरुआत की।
विज्ञापन

इस मौके पर अतिथियों ने किसानों और मिल प्रबंधन को बधाई दी। उपजिलाधिकारी ने जलालाबाद गांव के किसान श्योराज सिंह को पहली ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना आपूर्ति करने पर प्रथम पुरस्कार दिया। गन्ना समिति के चेयरमैन ने सीकरी कलां गांव के किसान सुरेंद्र को दूसरा पुरस्कार प्रदान किया।
उपजिलाधिकारी ने बीते पेराई सत्र 2025-26 का संपूर्ण भुगतान करने के लिए मिल प्रबंधन की प्रशंसा की। मिल के महाप्रबंधक डीडी कौशिक और उपाध्यक्ष वेदपाल मलिक ने कहा कि इस बार 95 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। पेराई का औपचारिक शुभारंभ चार नवंबर से होगा। चीनी मिल प्रबंधन गन्ना किसानों के हितों को प्राथमिकता देगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाप्रबंधक (गन्ना) राहुल त्यागी, निवाड़ी चेयरमैन अनिल त्यागी, पूर्व चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, नेपाल सिंह, सतपाल तेवतिया, ओमपाल सिंह, दीपक त्यागी, दीपक राठी, खिमावती, अमित विद्यापुर, लालाराम बापू, पप्पी नेहरा, पप्पन शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें