फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुकान नमकीन की, गोदाम में पटाखों का अवैध कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में पटाखों के भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद सिविल लाइंस में नमकीन की दुकान की आड़ में पटाखों का अवैध कारोबार चल रहा था। दीपावली पर मोटा मुनाफा कमाने के लालच में दुकान मालिक ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर तमिलनाडु से पटाखे मंगवाए और उन्हें गोदाम में छिपाकर रख दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को इसका पर्दाफाश कर दिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से प्लास्टिक के 80 बोरों में भरे 18 क्विंटल 72 किलो 800 ग्राम पटाखे बरामद किए गए।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर यानी शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान के गोदाम में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर उनकी बिक्री की जा रही है। क्राइम ब्रांच की ऑपरेशनल टीम ने संबंधित स्थल पर छापा मारा तो पटाखों का जखीरा मिला।
पुलिस ने मौके से दुकान और गोदाम मालिक अशोक कुमार (53), उसके बेटों ऋषभ गुप्ता (23) व अनंत गुप्ता (21) निवासी नासिरपुर फाटक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अशोक कुमार ने बताया कि उसकी नमकीन की दुकान है। इसी की आड़ में वह बेटों के साथ पटाखों की बिक्री कर रहा था। आरोपियों ने दीपावली के मद्देनजर तमिलनाडु से पटाखे मंगवाकर गोदाम में जमा किए थे। तीनों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें