फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शादी में तंदूर कारीगर थूक लगाकर बना रहा था रोटियां... लोगों ने बनाया वीडियो, कर रहे कार्रवाई की मांग

Tue, 04 Mar 2025 07:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

समारोह में मौजूद अतिथियों ने कारीगर की शर्मनाक हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
रोटी पर थूकता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में एक शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह के 4 और 11 सेकंड के दो वीडियो वायरल हुए। वायरल वीडियो खाना खाने के दौरान के हैं। वीडियो में तंदूर कारीगर थूक लगाकर रोटी बनाता हुआ दिख रहा है। समारोह में मौजूद अतिथियों ने कारीगर की शर्मनाक हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना से लोगों में आक्रोश है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कारीगर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहें है। 
विज्ञापन

वायरल वीडियो भोजपुर क्षेत्र स्थित गांव चुड़ियाला का बताया जा रहा है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि वीडियो कब और कहां का है। बता दें कि मोदीनगर क्षेत्र में करीब दो माह पूर्व तेल मिल गेट स्थित होटल नाज के कारीगर का थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा भोजपुर के दौसा बंजारपुर गांव में भी सगाई समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने की घटना सामने आई थी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि वीडियो का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें