फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वार्ता विफल, सात से धरने पर जाएंगे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम चतुर्थ श्रेणी संयुक्त संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों और नगर आयुक्त की वार्ता असफल रही। विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन के दौरान नगर आयुक्त ने नगर निगम के कर्मचारियों को मिलने के लिए बुलाया था। मंगलवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि कर्मचारियों से मुलाकात हुई। कुछ पदाधिकारी बाहर के थे, जिनका निगम से कोई सरोकार नहीं है। उनको मिलने से रोका गया था। नगर निगम के कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर किया जाएगा।
संघर्ष कमेेटी के अध्यक्ष राहुल चौहान ने बताया कि कर्मचारियों को मिलने के लिए बुलाया था लेकिन नगर आयुक्त ने कुछ ही लोगों को अंदर बुलाकर मुलाकात की। जिसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने वार्ता का बहिष्कार कर दिया। अब सात फरवरी से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 11 फरवरी से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा। जब तक मांगों पर सुनवाई नहीं होगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें