फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नेशनल अकादमी को हराकर फाइनल में पहुंची अर्वाचीन स्कूल की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अर्थला स्थित सेलिब्रेशन ग्राउंड में चल रहे बृजमोहन जुयाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को नेशनल क्रिकेट अकादमी और अर्वाचीन स्कूल के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। अर्वाचीन स्कूल की टीम 73 रन से जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची। नेशनल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्वाचीन स्कूल की टीम निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 196 रन बना पाई। बल्लेबाज शौर्य यादव ने 55, शौर्यवीर और स्वास्तिक दास ने 36-36 रन बनाए। गेंदबाज भूपेश चौधरी ने तीन और आयुष मिश्रा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेशनल क्रिकेट अकादमी की टीम 34 ओवर में 124 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज विशाल कुमार ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। शानदार गेंदबाजी करते हुए नीतीश कुमार पांच विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें