गाजियाबाद जिले के न्यू डिफेंस कॉलोनी स्थित मदर्स ड्रीम प्ले स्कूल में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
मुरादनगर में न्यू डिफेंस कॉलोनी स्थित मदर्स ड्रीम प्ले स्कूल में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य रश्मि सचदेवा, सतीश सपरा, रमेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रधानाचार्य रश्मि सचदेवा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आव्य, वैन्या, वेर्णिका, दूसरा स्थान ऐश्वर्य, भूविका, अक्षिता व तीसरे स्थान पर अर्णव, अनिरुध, पार्थ रहे।
प्रतियोगिता के जज सतीश सपरा और रमेश शर्मा ने विजेताओं का चयन किया। विजेता छात्रों ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र दुर्वा, प्रंजली, अयांश, दविक, अश्वत, अयांश शर्मा, ऋषभ, रियाशी, माहिर को भी सम्मानित किया। मंच संचालन तनु रतुरी ने किया। दिव्यांशी, बबीता आदि मौजूद रहे।