फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बार एसोसिएशन मोदीनगर की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बार एसोसिएशन मोदीनगर की 2026-27 की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय रहे। अनुराग पांडेय ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यकारिणी को नए चेंबर निर्माण में पूरा सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया। इसके अलावा उन्होंने बार एसोसिएशन मोदीनगर को लाइब्रेरी की सामग्री उपलब्ध कराने का वादा किया। उप जिलाधिकारी कोमल पंवार ने कहा कि बार एसोसिएशन एवं तहसील प्रशासन के बीच हमेशा समन्वय कायम रहा है। बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष राम कुमार चौधरी और सचिव सौरभ शर्मा ने कहा कि हम बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों के हक व अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी ने की और संचालन अमरदीप नेहरा ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में तहसीलदार रजत सिंह, अनिल चौधरी, सहन्सर पाल, प्रेमवीर राठी, उत्तम त्यागी, राजकुमार गुप्ता, राखी त्यागी, धीरज कौशिक, संजीव चिकारा, पुनीत चौधरी, सोनी कुशवाह, पूजा और सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इन्होंने ली शपथ
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रामकुमार चाैधरी, सचिव सौरभ शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधा रानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन दीक्षित, कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा, सहसचिव राखी त्यागी, सांस्कृतिक सचिव सुरेन्द्र कुमार, ऑडिटर मृदु बिंदल और मीडिया प्रभारी संजीव चिकारा समेत कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें