फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri: मुरादनगर के अबूपुर में स्थापित है स्वयंभू शिवलिंग, समय के साथ बढ़कर चार इंच से दो फीट हुई ऊंचाई

Tue, 25 Feb 2025 11:15 PM IST
आकाश दुबे हरभजन सिंह, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

ग्रामीणों के अनुसार महादेव मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना स्वयंभू भोलेनाथ जरूर पूरी करते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि यह शिवलिंग स्वयंभू है, यह जमीन से अपने आप निकला है।
विज्ञापन
प्राचीन शिव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में अबूपुर गांव के जंगल में स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में स्थापित स्वयंभू शिवलिंग की ऊंचाई चार इंच से बढ़कर सवा दो फीट तक पहुंच गई है। मान्यता है कि मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती है। शिवरात्रि पर मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है।

विज्ञापन

प्रधानपति कृष्णवीर जून, अतुल वत्स, महंत धीरज, मोनू, महेंद्र सिंह प्रजापति आदि ने बताया कि करीब 350 साल पहले गांव का नाम सादाबाद जठेवा हुआ करता था। यह रहीसों का गांव था। गांव की महिलाएं पशुओं का चारा लेने के लिए जंगल में खेड़ा पलटे स्थान पर जाती थीं। महिलाएं जंगल में निकले चार इंच के एक पत्थर पर चारा काटने के उपकरणों पर धार लगाती थीं, धीरे-धीरे वह जमीन से स्वयं निकलने लगा। यह बात ग्रामीणों को पता चली तो उन्होंने बैलों की मदद से इसे गांव में ले जाने की कोशिश की, लेकिन बैल उसे हिला तक नहीं सके। 
विज्ञापन

ग्रामीण वहीं पर शिवलिंग के रूप में पूजा करने लगे। शिवलिंग की आज करीब दो फीट है। ग्रामीणों के अनुसार महादेव मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना स्वयंभू भोलेनाथ जरूर पूरी करते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि यह शिवलिंग स्वयंभू है, यह जमीन से अपने आप निकला है। महादेव मंदिर की दूर-दूर तक प्रसिद्धि है, महाशिवरात्रि और सावन के पूरे माह यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। प्रधानपति कृष्णवीर जून ने मंदिर का क्षेत्र बढ़ाने के लिए 30 लाख रुपये कीमत की जमीन खरीदकर मंदिर को दान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें