फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ईस्टर्न-पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर की संदिग्ध मौत, नाक से खून और चोट के निशान नहीं; केबिन में मिला शव

Fri, 31 Jul 2026 06:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुहाई से डासना की तरफ हापुड़ कट के पास एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीते दिन दोपहर लगभग तीन बजे यातायात निरीक्षक राजकुमार भारद्वाज ने मसूरी पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
48 वर्षीय चालक मदनपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी क्षेत्रांतर्गत ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दुहाई से डासना की तरफ हापुड़ कट के पास सड़क किनारे काफी देर से खड़े एक ट्रक में चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 30 जुलाई को दोपहर लगभग 3 बजे ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज द्वारा मसूरी पुलिस को सूचना दी गई कि एक्सप्रेसवे के हापुड़ कट के पास एक ट्रक काफी समय से खड़ा हुआ है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर जब ट्रक की जांच की गई, तो चालक केबिन की सीट पर बेहोशी की हालत में लेटा हुआ मिला, चालक को तुरन्त 102 एम्बुलेंस सेवा की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण को भेजा, पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी। ट्रक के अन्दर से पुलिस को मृतक का मोबाइल फोन (जो लॉक था) और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ।

ड्राइविंग लाइसेंस के अनुसार मृतक की पहचान मदनपाल 48 पुत्र केदार ग्राम पादरा, हरदौई उ प्र, के रूप में हुई है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार के अनुसार पुलिस ने ट्रक के पंजीकरण नम्बर के जरिए वाहन स्वामी/सम्बंधित व्यक्ति से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि चालक मदनलाल गुजरात से कच्चा धागा लादकर मेरठ जा रहा था, 29 जुलाई को उसने फोन पर बात करते हुए बताया था कि उसके पेट और आंतों में दर्द हो रहा है। उसके बाद ट्रक चालक से कोई सम्पर्क नहीं हो पाया है। ट्रक चालक के साथ कोई हेल्पर नहीं था।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि मृतक चालक की नाक से खून निकल रहा था और शव पर अन्य कोई जाहिरा चोट मौजूद नहीं है, मौत का स्पष्ट कारण मेडिकल परिक्षण रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। अभी परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें