फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 18 की उम्र में जिसके साथ भागकर की शादी, तीन साल बाद वही बना 'मौत की वजह'; यह थे युवती के आखिरी शब्द

Mon, 15 Jun 2026 10:39 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

वेव सिटी में 21 वर्षीय आकांक्षा की संदिग्ध मौत हुई। पिता लोकेन्द्र ने पति वरुण व ससुराल वालों पर मारपीट व हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र से एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। वेव सिटी एलआईजी में रहने वाली एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर दामाद के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए सख्त कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन

मेरठ जिले के थाना खरखौदा के ग्राम खदावली निवासी लोकेन्द्र पुत्र राजकुमार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उनकी 21 वर्षीय बेटी आकांक्षा करीब तीन वर्ष पहले पड़ोस के ही एक युवक वरुण पुत्र पीतम के साथ गांव से चली गई थी।

काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है और पति-पत्नी के रूप में वेव सिटी स्थित एलआईजी में रह रहे हैं। पिता का कहना है कि पता चलने के बाद बेटी से फोन पर संपर्क हुआ और परिजनों का उसके यहां आना-जाना भी शुरू हो गया। 

शुरुआती कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में आकांक्षा ने अपनी मां को फोन पर बताया कि उसका पति वरुण उसके साथ लगातार मारपीट करता है और मायके से रुपये मांगने का दबाव बनाता है। 

दो दिन पहले रोते हुए बयां किया था दर्द

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, दो दिन पहले ही बेटी ने घर पर फोन करके रोते हुए बताया था कि उसका पति उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट कर रहा है। सूचना मिलने के बाद उनकी पत्नि व साली वहां गईं तो उन्होंने देखा कि आकांक्षा के साथ मारपीट की गई थी, आरोपी दामाद घर पर मौजूद नहीं था।

पीड़ित पिता ने बताया कि इसी दौरान शनिवार रात किसी माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मृत्यु हो गई। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने आकांक्षा की साजिशन हत्या करने की आशंका जताते हुए आरोपी पति वरुण, ससुर पीतम, सास गुड्डी व देवर निखिल निवासीगण एलआईजी वेव सिटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित पिता लोकेन्द्र की दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी पति वरुण, ससुर पीतम, सास गुड्डी व देवर निखिल निवासीगण एलआईजी वेव सिटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है,जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें