फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वक्फ संपत्तियों के सर्वे का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रदेश भर में शासन के निर्देश पर वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का सर्वे शुरू है। इसी के क्रम में अब जिले में भी कवायद शुरू हो गई है। शासन ने वक्फ संपत्तियों की रिपोर्ट मांगी है जिस पर कार्य शुरू कर दिया गया है। अल्पसंख्यक विभाग में मदरसों के उर्दू शिक्षकों से दस्तावेजों का अनुवाद उर्दू से हिंदी भाषा में कराने का कार्य कराया जा रहा है। अनुवाद के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक विभाग में हापुड़ और गौतमबुद्धनगर को मिलाकर कुल पोर्टल पर कुल 1639 संपत्तियां हैं और दफा-37 के रजिस्टर में इन संपत्तियों की संख्या 1646 है। अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास ने बताया कि दफा -37 के सभी दस्तावेज उर्दू में हैं जिनका अनुवाद हिंदी में कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें