मुरादनगर। पाइप लाइन मार्ग स्थित बहादरपुर गांव के पास निर्माणाधीन ईंट भट्ठे के पास कूड़े में आग लगने से ट्रैक्टर जल गया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि बहादरपुर गांव के पास ईंट भट्ठे के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ था। रात में अचानक कूड़े के ढेर में आग लग गई। वहां ट्रैक्टर भी आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।