फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यूजीसी नियम का किया समर्थन, वापस लेने पर आंदोलन की चेतावनी

Thu, 29 Jan 2026 11:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। विश्वविद्यालय, कॉलेजों में दलित, पिछड़े छात्रों का उत्पीड़न, अपमान रोकने के लिए यूजीसी बिल का सैनी कल्याण विकास समिति ने समर्थन किया। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर बिल वापस होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सैनी ने कहा कि बहुजन व महिलाओं के लिए स्कूल खोलने पर महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले का अपमान और उत्पीड़न किया गया था। इस अपमान को सैनी समाज कभी भुला नहीं पाएगा। सरकार द्वारा कॉलेजों में दलित, पिछड़े छात्रों का उत्पीड़न, अपमान रोकने के लिए यूजीसी बिल का सैनी कल्याण विकास समिति समर्थन करती है। विशेष वर्ग द्वारा यूजीसी बिल का विरोध किया जा रहा है, विशेष वर्ग के दबाव में बिल वापस नहीं लिया जाए। यदि बिल को वापस लिया जाता है तो समिति आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें