फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खाद्य विभाग की टीम ने होटल से रोटी व ग्रेवी के लिए सैंपल

विज्ञापन
सैंपल जमा करती टीम।
विज्ञापन
मुरादनगर। बंबा मार्ग के पास स्थित नाज चिकन कॉर्नर होटल पर थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने कार्रवाई की। टीम ने होटल से रोटी व ग्रेवी के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन


होटल में कारीगर द्वारा थूककर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने पर हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने होटल को बंद कराने व संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने सुशील प्रजापति की तहरीर पर केस दर्ज कर रोटी बनाने वाले कारीगर इसरार निवासी कच्ची सरॉय को गिरफ्तार किया। खाद्य विभाग के एसीएफ द्वितीय अरविंद यादव ने बताया कि नाज चिकन कॉर्नर होटल से टीम ने रोटी व ग्रेवी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी होटलों समेत अन्य खानपान की दुकानों के संचालकों को साफ सफाई रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें