फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 28 दिन बाद भी नहीं भेजी रिपोर्ट तो अधीक्षण अभियंता ने फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कनावनी में 150 से अधिक झुग्गियों में अवैध तरीके से व्यावसायिक कनेक्शन देने के मामले में जो रिपोर्ट 10 दिन में दी जानी थी, उसे 28 दिन बाद भी नहीं भेजा। इस बात से नाराज होकर अधीक्षण अभियंता ने दोनाें अधिशासी अभियंताओं को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि शनिवार तक हरहाल में रिपोर्ट उनके पास आ जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

दरअसल, कनावनी की खाली जमीन पर 150 से अधिक झुग्गियों के लिए व्यावसायिक कनेक्शन दे दिया गया था। इससे खाली प्लॉट पर बसाई गई झुग्गियों में ठेकदार को अवैध रूप से बिजली बेची जा रही थी।
इस खेल में निगम के ही कई अधिकारी शामिल थे और लोगों का आरोप है कि करीब 30 लाख रुपये की हर माह अवैध वसूली की जाती थी। कुछ लोगों ने बताया कि काफी दिन से ऐसा खेल चल रहा था और निगम को करोड़ों की क्षति पहुंचाई गई है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि 28 दिन पहले घटना के बाद मामले की प्राथमिक जांच के लिए समिति गठित की थी। जांच समिति में निगम के विद्युत नगरीय वितरण खंड 11 केवी व एलटी नेटवर्क के अधिशासी अभियंता अजय कुमार और विद्युत नगरीय वितरण खंड वाणिज्य-प्रथम की अधिशासी अभियंता शिवांगी शामिल थीं।
समिति को कनेक्शन उपभोक्ताओं नाम की और झुग्गियों में रह रहे लोगों से किस प्रकार वसूली की जाती थी, इसकी जांच करके रिपोर्ट 10 दिन में देनी थी। लेकिन 28 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं आई है। इसलिए उनको शनिवार तक का समय दिया गया है। यदि उस समय तक रिपोर्ट नहीं आई तो कार्रवाई के लिए आला अधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें