फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को हाइवे पर घंटों लगा रहा जाम

Mon, 23 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद नगरवासियों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार के दिन एनएच-58 पर घंटों जाम लगा रहा। भीषण कर्मी में जाम में फंसे वाहनों में बैठे लोगों को जमकर फजीहत झेलनी पड़ी। रविवार के दिन भी मोदीनगर में सुबह से लेकर शाम तक हाइवे पर जाम के हालात रहे।
विज्ञापन


  शाम चार बजे से छह बजे तक कपड़ा मिल क्षेत्र में जाम लगा। इस दौरान हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। चिलचिलाती धूप में फंसे दोपहिया और कार चालकों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ी।

लोगों को एक किलो मीटर का रास्ता तय करने में घंटों लगे। सीओ राजेश सिंह ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों के चलते लोग पहाड़ों की ओर जा रहे हैं। इससे हाइवे पर वाहनों का लोड और बढ़ गया है। उन्होंने कुछ समय यातायात बाधित रहने की बात कहकर जाम को नकार दिया।
विज्ञापन


अवैध कट बन रहे जाम का सबब
मोदीनगर में हाइवे पर जगह-जगह बने अवैध कट जाम का सबब बन रहे हैं। अवैध कट में बेतरतीब आने वाले वाहनों के कारण जाम लग जाता है। पुलिस-प्रशासन भी इन अवैध कटों को बंद कराने में नाकाम साबित हो रहा है। इससे रोजाना हाइवे से गुजरने वाले लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें