फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर भी सहूलियत देंगी समर स्पेशल ट्रेनें

Sat, 23 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
समर वेकेशन में चलाई गई स्पेशल ट्रेनें अब रक्षाबंधन पर भी लोगों को सहूलियत देंगी। रेलवे ने आनंद विहार से पटना और जयनगर के लिए चलने वाली दो ट्रेनों के संचालन को एक्सटेंशन दिया है।
विज्ञापन


अब यह ट्रेनें अगस्त के अंत तक चलेंगी। सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेनें 24-24 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इसके अलावा रेलवे ने गोरखपुर से मुंबई के बीच चलने वाली दो समर स्पेशल ट्रेनों को भी एक्सटेंशन दिया है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पटना से आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल (02365/02366) अब एक सितंबर 2016 तक सप्ताह में रविवार और बृहस्पतिवार को रात 8:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी की दिशा में स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को शाम 6:45 बजे आनंद विहार से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:30 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन अलीगढ़, कानपुर, इलाहाबाद, मुगलसराय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

इसके अलावा जयनगर-आनंद विहार-जयनगर (05527/05528) 30 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को जय नगर से शाम 7:45 बजे चलकर अगले दिन रात 9:45 बजे आंद विहार पहुंचेगी।

यहां से यह ट्रेन 31 अगस्त तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:55 बजे जयनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, इटावा, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा स्टेशनों पर भी रुकेगी।

ऐसे में गाजियाबाद, नोएडा और साहिबाबाद के यात्री भी इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे। इसके अलावा गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी और गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल के लिए चलने वाली दो ट्रेनों को भी एक्सटेंशन देकर अगस्त महीने के अंत तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें