प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो युवती ने लगाया फंदा
लोनी। लोनी में प्रेमी ने शादी करने से इंकार किया तो प्रेमिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के पास एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें प्रेमिका ने अपनी मौत के जिम्मेदार अपने प्रेमी को बताया है।
थाना क्षेत्र की एक कालोनी में युवती परिवार के साथ रहती थी। शुक्रवार दोपहर युवती ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बीए की छात्रा थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसनी अपनी आत्महत्या का कारण अपने प्रेमी को बताया है। लोनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका का शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच की जा रही है।