एबीईएस कॉलेज में बाइक पर स्टूडेंट्स ने ऐसे स्टंट किए कि हर कोई देखता ही रह गया। पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्टूडेंट्स का टैलेंट निखारने के लिए कॉलेज में कार्यक्रम सप्तरंग आयोजित किया गया। स्टंटबाजी के साथ वेब क्विज, माइंड टिवस्टर, पेपर प्रेजेंटेशन, कविता, संगीत, ई-गेमिंग, ऐड मेड शो में शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते।
कॉलेज के महासचिव नीरज गोयल व निदेशक डा. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह ऐसा मंच है, जिसमें स्टूडेंट्स अपने अंदर के छिपे टैलेंट को दिखाते हैं। बाइक पर स्टंटबाजी करना आसान काम नहीं है, लेकिन जिस प्रकार से लीगल स्टंट टीम ने परफार्म किया वह काबिले तारीफ है।