फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 खिलाड़ी मैदान में दिखा रहे दमखम

Sat, 09 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
आईएमएस यूसी कॉलेज में स्पोर्ट्स मीट का आगाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईएमएस यूसी कैंपस में शुक्रवार से दो दिवसीय खेल उत्सव शुरू हुआ। इसमें 12 इंडोर और आउटडोर खेल कराए जाएंगे, जिसमें कॉलेज के 500 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन बैडमिंटन में महिला एकल में अक्षमा और डबल में सुरभि नागर व सुरभि शर्मा की जोड़ी विजयी रही।
विज्ञापन


उद्घाटन करने पहुंचे मेयर अशु वर्मा, कॉलेज के महासचिव राकेश छारिया और निदेशक डा. वीपी पेठिया ने युवाओं को प्रेरित किया कि वह अपना करियर खेल में भी बनाएं। खिलाड़ी खेल भावना से खेलें और सद्भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ें।

खेल अधिकारी उदय सिंगटा ने बताया कि पहले दिन कई इवेंट हुए, जिसमें लांग जंप में निशांत यादव प्रथम, शिवम तोमर द्वितीय और अंकित सिंह तृतीय आए। रस्साकशी में शिवानी लोहिया की टीम ने मनीषा की टीम को हराया। शतरंज का फाइनल निदा खान और कल्पना के बीच होगा। वहीं फुटबॉल के सेमी फाइनल में आयुष वार्ष्णेय, तुषार और शिवेंद्र सिंह की टीमें पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें