फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छात्रों ने दूरबीन से जाना चंद्रमा का रहस्य

विज्ञापन
दूरबीन से चंद्रमा को देखते एसबीएम के छात्र। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विज्ञान वर्ग के छात्रों को दूरबीन से चंद्रमा के विहंगम दृश्य दिखाए गए। उपग्रह की बारीकियां देखकर छात्र मंत्रमुग्ध हो उठे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि आज सौरमंडल में एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटित हो रही है। शाम को आकाश में चंद्रमा और सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति की एक अत्यंत दुर्लभ और खूबसूरत खगोलीय युति दिखाई देगी।

इसके साथ ही शुक्र ग्रह की मौजूदगी इसे एक शानदार ट्रिपल कंजंक्शन या स्वर्ग का त्रिकोण बना रही है जो रात के आकाश में एक मुस्कुराते हुए चेहरे जैसा नजर आएगा। छात्रों ने दूरबीन के माध्यम से उत्साह के साथ चंद्रमा, बृहस्पति व शुक्र गृह के खूबसूरत दृश्य को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें