मोदीनगर। बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे 12वीं के छात्र को आरोपियों ने बेहरमी से पीटकर घायल कर दिया। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
मसूरी थाना क्षेत्र के गांव अमीरपुर बडायला निवासी तनुज कुमार का 17 वर्षीय बेटा अंकुश इंटरमीडिएट में पढ़ता है। उसका मोदीनगर स्थित एक इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा केंद्र है। शनिवार को अंकुश परीक्षा के बाद घर लौटते समय उसे कुछ लाेगों ने घेर लिया। आरोप है कि मानकी रजवाहे के समीप हिमांशु और उसके साथियों ने लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। आरोपी अंकुश को बेहोश होने तक पीटते रहे और बेसुध होने पर मृत समझ कर भाग गए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर पर हिमांशु और पुलकित खंजरपुर व बाइक सवार अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।