फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27वीं मंजिल से कूदा छात्र: गाजियाबाद में बड़ा हादसा, राजस्थान के युवक ने किया सुसाइड; डीयू से कर रहा था पीएचडी

Tue, 25 Aug 2026 11:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद।

सार

सीसीटीवी में वैभव अकेले ही सीढ़ियों से ऊपर जाता दिखाई दिया है। मौके पर मृतक की बुआ संध्या और फूफा परमेंद्र भी मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक वैभव पिछले करीब एक सप्ताह से अपने बुआ-फूफा के फ्लैट में रह रहा था और दिल्ली के दीन दयाल कॉलेज से पीएचडी की पढ़ाई कर रहा था। 
विज्ञापन
प्रतीक ग्रांड सोसाइटी की 27वीं मंजिल से कूदा छात्र, मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रतीक ग्रांड सिटी सोसायटी के टावर सी-4 की 27वीं मंजिल से कूदकर 23 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट के सामने ओपन एरिया में पड़ा मिला।  विजयनगर पुलिस ने शव की शिनाख्त वैभव सिंह पुत्र अमित सिंह निवासी रासला रोड, जोधपुर (राजस्थान) के रूप में की। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान वैभव सिंह के तौर पर हुई
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मंगलवार देर शाम वी टावर सी-4 के यूजी फ्लोर पर लिफ्ट के सामने ओपन एरिया में लोगों को एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर  विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान वैभव सिंह (23) के रूप में हुई। 

सीसीटीवी में दिखाई अकेला जाता
सीसीटीवी में वैभव अकेले ही सीढ़ियों से ऊपर जाता दिखाई दिया है। मौके पर मृतक की बुआ संध्या और फूफा परमेंद्र भी मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक वैभव पिछले करीब एक सप्ताह से अपने बुआ-फूफा के फ्लैट में रह रहा था और दिल्ली के दीन दयाल कॉलेज से पीएचडी की पढ़ाई कर रहा था। 
विज्ञापन

राजस्थान से अभी नहीं आए परिजन
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है। परिजन राजस्थान से अभी नहीं आए हैं। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें