फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छात्रसंघ चुनाव का शंखनाद

Tue, 11 Oct 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
social media - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू से संबद्ध महानगर के डिग्री कालेजों में नवंबर में प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव की तैयारी छात्र संगठनों और संभावित प्रत्याशियों ने शुरू कर दी है। छात्र संगठनों और संभावित प्रत्याशी सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए स्टूडेंट्स को अपनी उपलब्धियों और मुहिम की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार छात्र संगठनों की ओर से चुनाव प्रचार अभियान में सोशल मीडिया को काफी तवज्जो दी जा रही है।विभिन्न नेटवर्किंग साइट्स पर छात्र संगठनों से जुड़े तमाम ग्रुप सक्रिय हो गए हैं। व्हाट्स एप सहित अन्य नेटवर्किंग साइट पर बने इन ग्रुप में स्टूडेंट्स को जोड़कर उन्हें संगठन की विचारधारा और छात्र हित में अब तक  किए गए कार्यों के बारे में बताया जा रहा है।

एबीवीपी, समाजवादी छात्रसभा, भारतीय क्रांतिकारी समिति, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रसंघ चुनाव में टिकट के लिए कतार में लगे संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री मेरठ प्रांत आलोक कुमार ने बताया कि स्टूडेंट्स को परिषद की विचारधारा के बारे में बताने के लिए हर जरिए का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए गोष्ठियों, सभाओं के साथ अब सोशल नेटवर्किंग साइट्स का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

स्टूडेंट्स का ब्योरा जुटा रहे संगठन
छात्रसंघ चुनावों में जीतने की अभी से संगठनों ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनावों से पहले संगठनों की ओर से स्टूडेंट्स का ब्योरा जुटाया जा रहा है। भारतीय क्रांतिकारी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गांधी ने बताया कि स्टूडेंट्स से संपर्क कर उनका ब्यौरा एकत्रित किया जा रहा है। स्टूडेंट्स को अब तक  छात्रहित में उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें