सीबीएसई क्लस्टर के बाद अब शहर में सीबीएसई जोनल चेस प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता 10 से 14 नवंबर तक कविनगर स्थित केडीबी स्कूल में होगी।
केडीबी स्कूल की खेल शिक्षिका आभा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में यूपी के सीबीएसई स्कूलों से करीब 50 से अधिक टीमें शामिल होंगी।
इसमें बालक और बालिका दोनों की टीमें शह और मात के खेल में अपना दिमाग लगाएंगी। बता दें कि हाल ही में श्रीठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में सीबीएसई क्लस्टर हुआ था जिसमें यूपी के कई जिलों से टीमें शामिल हुई थीं। इस प्रतियोगिता के दौरान स्कूल में पांच दिन का अवकाश रहेगा।