फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खोड़ा में जमीन की पैमाइश के चक्कर में रुका एसटीपी का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। खोड़ा नगरपालिका में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण कार्य में जमीन की पैमाइश बाधा बन गई है। नगर पालिका ने नोएडा विकास प्राधिकरण से दिसंबर 2023 में 16 हजार वर्ग किलोमीटर भूमि खरीदी थी, जिस पर एसटीपी का निर्माण किया जाएगा। बजट और नक्शा तैयार है, लेकिन भूमि की पैमाइश नहीं होने की वजह से काम रुका हुआ है। इसके लिए नोएडा के संबंधित अधिकारियों को कई बार कहा गया था। जब जाके अधिकारियों ने पैमाइश के लिए पत्र भेजा है। जल्द ही पैमाइश का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण प्रताप ने बताया कि एसटीपी बनाने के लिए सभी टेंडर प्रकिया और बजट तैयार है। अधिकारियों का कहना है कि जमीन की पैमाइश करने के लिए पत्र आ चुका है। पैमाइश होने के बाद एसटीपी निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले खोड़ा में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया था।
पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क पर गढ्ढे करके छोड़े, लोग परेशान
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्लांट बना नहीं है। पाइपलाइन बिछाने के लिए कई जगहों पर सड़कों को खोद दिया गया है, जिससे आम लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क टूटी होने से धूल और कीचड़ की समस्या बढ़ गई है, वहीं, ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रहती है। बारिश होने की वजह से परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। वहीं, निवासी जगदीश का कहना है कि बिना पूरी तैयारी के पाइपलाइन का काम शुरू कर दिया गया है। पिछले कई हफ्तों से सड़कें टूटी पड़ी हैं, बारिश में स्थिति और भी खराब हो जाती है। पाइप लाइन बिछानी नहीं थी। तो खोदाई ही क्यों की गई थी। गड्ढे होने की वजह से रात के समय लोगों को हादसा होने का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अरुण प्रताप ने बताया कि बारिश की वजह से पाइप लाइन का काम रोक दिया गया था। पैमाइश होने के बाद एसटीपी बनाने का काम शुरू किया जाएगा। पाइप लाइन बिछाने के काम में भी तेजी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें