फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी को उप लोक आयुक्त ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। नगर पालिका परिषद लोनी के अधिशासी अधिकारी को उप लोक आयुक्त ने नोटिस भेजा है। नोटिस में पिछले पांच वर्षों की आय व्यय का ब्योरा मांगा है। साथ ही अधिशासी अधिकारी से उनकी एवं परिवार के सदस्यों की पिछले पांच वर्ष की आईटीआर मांगी गई है। लोनी के जावली गांव निवासी उदयवीर सिंह ने उप लोक आयुक्त के पास शिकायत भेजकर लोनी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी केके मिश्रा पर अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया कि लोनी नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई के नाम पर 4 करोड़ रुपये प्रति माह भुगतान किया जा रहा है। जबकि सफाई न किए जाने से सड़कों व नालियों में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। उप लोक आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी से चार जून वर्ष 2025 तक उनकी एवं परिवार के प्रत्येक सदस्य की आईटीआर की प्रति मांगी है। लोनी के जावली गांव निवासी एवं खतौली विधायक मदन भैया भी प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चार करोड़ रुपये के सफाई की निविदा की जांच एसआईटी व अन्य किसी एजेंसी से कराने की मांग कर चुके हैं। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी केके मिश्रा ने बताया कि उन्हें नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने पर जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें