फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आंधी आई और फेल हो गई 33 केवी लाइन, रातभर रहे लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए में शुक्रवार देर रात तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते बिजली व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई। इंदिरापुरम, वसुंधरा, शालीमार गार्डन, भोपुरा, डिफेंस कॉलोनी समेत कई इलाकों में करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तुलसी निकेतन कॉलोनी में सुबह तक बिजली न आने के कारण पेयजल की समस्या भी हुई। लोगों को पानी तक नहीं मिल सका। रातभर बिजली गुल रहने से गर्मी और उमस के बीच लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को जैसे ही तेज हवा चली तो ऊर्जा निगम के एसडीओ बृजमोहन दूबे का इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजा कि 33 केवी लाइन फेल हो गई है। इसकी वजह से आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ के इस मैसेज के बाद देर रात ही लोगों की परेशानी बढ़ गई। क्षेत्र के लोगों ने सोशल मीडिया पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को टैग कर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि आंधी या बारिश के दौरान 33 केवी लाइन में बार-बार खराबी आने से पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। दस बजे की बिजली कटी हुई करीब दो बजे आई तो राहत मिली। वहीं, स्थानीय निवासी संतोष कुमार का कहना है कि ऊर्जा निगम से बिजली ढांचा मजबूत करने और बार-बार होने वाली ऐसी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
उधर, इंदिरापुरम के न्यायखंड, अभयखंड समेत कई इलाकों में रात दस बजे से एक बजे तक आपूर्ति बाधित रही। सुबह के समय भी बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। वसुंधरा, वैशाली, भोपुरा, पंचशील, सोनिया विहार, डिफेंस कॉलोनी में भी रात के साथ-साथ शनिवार सुबह में लोगों को कटौती की मार झेलनी पड़ी। वहीं, सबसे ज्यादा परेशानी तुलसी निकेतन कॉलोनी में हुई। रात दस बजे की बिजली गई हुई 12 घंटे बाद सुबह दस बजे बहाल हुई, जिसके चलते लोगों को सुबह में पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

-
सभी इलाकों में आंधी के बाद एक-दो घंटे बाद ही आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। वहीं, कुछ इलाकों में पेड़ गिरने या लाइन फॉल्ट होने की वजह से आपूर्ति बहाल करने में लगा था।- बृजेश कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम जोन तीन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें